हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, आयतुल्लाह आगा मुज्तबा तेहरानी ने एक रिवायत मे बड़ी संख्या में फ़रिश्तों की दुआ प्राप्त करने के लिए एक सरल उपाय बयान करते हैं:
इमाम काज़िम (अ) फरमाते हैं:
أنَّهُ کانَ یَقُولُ مَن دَعَا لِإخوانِهِ مِنَ المُؤمِنینَ وَ المُؤمِنات وَ المُسلِمینَ وَ المُسلِماتِ وَکَّلَ اللهُ بِهِ أن کُلِّ مُؤمِنٍ مَلَکاً یَدعُوا لَهُ
इन्नहू काना यक़ूलो मन दआ ले इख़वानेहि मिनल मोमेनीना वल मोमेनाते वल मुस्लेमीना वल मुस्लेमाते वक्कल्लाहो बेहि अन कुल्ले मोमेनिन मलकन यदऊ लहू
"जो व्यक्ति मोमिन भाइयों, मोमिन बहनों, मुसलमान पुरुषों और महिलाओ के लिए दुआ करता है, तो अल्लाह हर मोमिन के लिए एक फरिश्ता नियुक्त कर देता है जो उस (दुआ करने वाले) के लिए दुआ करता रहे।" (वसाइल उश शिया, भाग 7, पेज 115)
आपने मोमिनीन और मोमिनात के लिए दुआ की — यह दुआ उन सब तक पहुँचती है। जितने लोगों के लिए आपने दुआ की (यानि जितने आपके "दुआ के पात्र" हों), यह दुआ उतने हिस्सों में बँट जाती है और अरबों दुआओं में बदल जाती है।
अपनी जबान में कहें तो: यह दुआ जैसे ही दूसरों के हिस्से में विभाजित होती है, अरबों दुआएँ बन जाती हैं। फिर हर एक दुआ के बदले अल्लाह एक फरिश्ता नियुक्त करता है जो आपके लिए दुआ करे।
हर फरिश्ता जब दुआ करता है — मानो आपके मुँह से एक दुआ निकली, लेकिन उन सब के लिए वह दुआ कई दुआओं में बँट गई। जितने लोगों के लिए आपने दुआ की, उतनी ही संख्या में अल्लाह फरिश्ते पैदा करता है जो आपके लिए दुआ करते हैं।
आपकी टिप्पणी